सचदेवा ने किया डीटीसी के बेड़े में 400 नयी बसें जुड़ने का स्वागत

नयी दिल्ली 02 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रेखा गुप्ता सरकार की ओर से केन्द्रीय दिल्ली परिवहन निगम, डीटीसी के बेड़े में 400 नयी बसें जोड़े जाने का स्वागत किया है।

श्री सचदेवा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 10 वर्ष तक डीटीसी के बस बेड़े में एक भी बस नहीं जोड़ी, जिसका नतीजा यह हुआ कि डीटीसी की सभी बसें कानूनी फिटनेस जीवन से भी दो साल अधिक की हो चुकी हैं और ईमानदारी से कहें तो इनमे लोगों को यात्रा करवाना एक मजबूरी है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही के चलते दिल्ली में बसों की कमी है, लेकिन हम इस कमी को दूर करने के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार एक लक्ष्य लेकर काम कर रही है और हम 2026 के अंत तक दिल्ली वालों को आवश्यकतानुसार 11000 बसों का सार्वजनिक परिवहन बेड़ा देने को लेकर प्रयासरत हैं।

Next Post

बुजुर्ग अतीत की कड़ी और भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं: मुर्मु

Fri May 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुजुर्गों को अतीत की कड़ी और भविष्य का मार्गदर्शक बताते हुए कहा है कि सभी को उनके मार्गदर्शन को महत्व देकर उनके बहुमूल्य सानिध्य का आनंद लेना चाहिए। श्रीमती मुर्मु ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों […]

You May Like