जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव के बीच सेना प्रमुख पहुंचे श्रीनगर

श्रीनगर 25 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को कश्मीर पहुंचे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना प्रमुख के आगमन के तुरंत बाद उन्हेंं सेना के श्रीनगर स्थित 15 कोर कमांडर ने सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम के बैसरन मैदान में हमले के मद्देनजर आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे और एक नेपाल का नागरिक था।

सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बारे में भी जानकारी दी गई।

सेना प्रमुख के श्रीनगर पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी हुई।

सेना प्रमुख श्रीनगर में व्यापक सुरक्षा समीक्षा भी करेंगे। उनके पहलगाम के पास बैसरन क्षेत्र का दौरा करने की भी संभावना है, जहां पर्यटकों पर हमला हुआ था। वह हमलावरों का पता लगाने के लिए मंगलवार को शुरू किए गए अभियान की समीक्षा भी करेंगे।

 

 

Next Post

ब्रिटेन का यूक्रेन में सेना भेजने की योजना त्यागने की संभावना

Fri Apr 25 , 2025
मॉस्को, 25 अप्रैल (वार्ता) ब्रिटेन अब यूक्रेन में हजारों सैनिक भेजने के विचार को त्यागने की योजना बना रहा है क्योंकि वहां सेना को भेजने में जोखिम बहुत अधिक है। टाइम्स अखबार ने ब्रिटिश सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। “इच्छुक गठबंधन” के बारे में चर्चा में शामिल […]

You May Like