एटक का 106वाँ स्थापना दिवस ककरी में मना  

शक्तिनगर। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक के 106वें स्थापना दिवस पर आज शनिवार को एनसीएल के ककरी क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह, गरिमा एवं श्रमिक एकता के वातावरण में किया गया। प्रात: 7 बजे ककरी आवासीय परिसर में सद्भावना रैली निकाली गई तथा ध्वजारोहण के माध्यम से श्रमिक आंदोलन की गौरवशाली विरासत को नमन किया गया। कार्यक्रम में कोलियरी मजदूर सभा एटक, सिंगरौली के महामंत्री कॉमरेड अजय कुमार, ककरी शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सचिव दिलीप कुमार वर्मा सहित कोर कमेटी एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारी, यूनियन कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा श्रमिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर महामंत्री कॉमरेड अजय कुमार ने ध्वजारोहण कर श्रमिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले संस्थापक महापुरुषों, वरिष्ठ नेताओं एवं आंदोलनकारी साथियों के योगदान का स्मरण किया।

Next Post

भारतीय निशानेबाजों की नज़र लॉस एंजेलिस 2028 कोटा स्थानों पर

Sat Oct 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, ईशा सिंह, एलावेनिल वलारिवान और एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली नीरू ढांडा, दोहा में रविवार से शुरू हो रही आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। देश के शीर्ष निशानेबाज आइची-नागोया […]

You May Like