परासिया:आरसीसीपीएल सियालघोघरी कोयला खदान की मुआरी-2 माइंस में सोमवार 28 सितंबर की रात्रि पाली के दौरान एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लगभग 45 वर्षीय सुमेर सिंह सकोन, निवासी बरदी, दमुआ के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सुमेर सिंह मुआरी-2 की भूमिगत खदान के W-02 पैनल में रूफ बोल्टिंग के कार्य में लगे थे। बताया गया कि रात्रि करीब 4 बजे फेस में अत्यधिक गर्मी के कारण कार्य के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, साथी कामगारों ने घायल कामगार को रेस्क्यू कर खदान मुहाने तक लाया जहां पर प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर इंटक अध्यक्ष सोहनलाल वाल्मीकि इंटक पदाधिकारियों को मुआरी-2 खदान पहुंचे। इंटक पदाधिकारी खदान पहुंचे और श्रमिकों के साथ मिलकर घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठाए गए। समाचार लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था।
मृतक श्रमिक एसएसवीई श्री सिद्धिविनायक इंटरप्राइजेज के अधीन कार्यरत था, जबकि टीएमसी (टेक्नोब्लास्ट माइनिंग कॉरपोरेशन) एमडीओ ठेकेदार है। गौरतलब हो कि लगभग 15 दिवस पूर्व इसी खदान में महिला कामगार को बेहोशी की हालात में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
