पत्नी की हत्या कर फंदे पर झूला युवक

भोपाल।राजधानी के मिसरोद क्षेत्र में सड़क के किनारे पेड़ पर लटके एक युवक का शव पुलिस को बरामद हुआ. मृतक ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी की हत्या की थी. मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय मृतक जीवन आदिलवाल अपनी पत्नी शोभा (29) और 10 साल के बेटे के साथ बीते बुधवार को भोपाल में अपने छोटे भाई के यहां आया था. जीवन और शोभा की 16 साल की बेटी ने कुछ महीने पहले ही आत्महत्या कर ली थी. जिससे दंपत्ति तनाव में रहते थे. इसका इलाज एम्स में दोनों का चल रहा था. शुक्रवार को जब घर पर जीवन, उसकी पत्नी, उसका बेटा और उसके छोटे भाई का बेटा घर पर थे. तब जीवन ने बाथरूम में पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा. इसके बाद वह बाइक लेकर तेजी से बाहर गया. जहां सड़क के किनारे पेड़ पर उसने पहले फांसी का फंदा तैयार किया और फिर उस पर झूल गया. जीवन के भीतजे ने पुलिस को दिए बयान में पूरी घटना का जिक्र किया है. जिस पर पुलिस ने कडियों को जोड़ा. दोनों ही शवों को पीएम रिपोर्ट के लिए एम्स में पुलिस ने भेज दिया है. इस हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

Next Post

शहर कांग्रेस का दो पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता का नोटिस

Sat Sep 6 , 2025
सागर।सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने संगठन अनुशासन के उल्लंघन के मामले में दो पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया है. ईद मिलादुन्नबी के पूर्व बाइक रैली में आपत्तिजनक नारे लगाए जाने के आरोप में पूर्व उप ब्लॉक अध्यक्ष फिरदोश कुरैशी और जिला शहर महामंत्री शहबाज कुरैशी को कारण बताओ नोटिस […]

You May Like

मनोरंजन