दमोह: जिला मुख्यालय से करीब 17 किमी दूर गुंजी गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक गाय की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगे डीपी के पास लंबे समय से करंट आता रहता है। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।हादसे वाले दिन डीपी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि डीपी के तार काफी नीचे लटके हुए हैं। इसी रास्ते से छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं, गायें निकलती हैं और लोग चंडी जी मंदिर भी जाते हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग तुरंत डीपी की मरम्मत कराए, तारों को ऊंचा करे और करंट की समस्या का स्थायी समाधान करे, ताकि भविष्य में कोई जनहानि न हो।फिलहाल घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
