पाकिस्तान में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हुयी

इस्लामाबाद, 06 जुलाई (वार्ता) पाकिस्तान के कराची शहर में एक इमारत ढहने की घटना में बचाव दल ने कई और शव निकाले हैं जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है।

सरकारी बचाव संगठन रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने रविवार को जानकारी दी कि पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में ये हादसा हुआ था। मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए अभियान के प्रवक्ता हसन उल हसीब खान ने बताया कि बचाव गतिविधियाँ अंतिम चरण में हैं और इमारत का अधिकांश मलबा हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों में कम से कम 15 महिलाएँ और तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है।

मलबे को हटाने के लिए 48 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के दौरान भारी मशीनरी और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक वो इमारत 30 साल पुरानी थी और इसे पहले से ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। घटना की जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

 

 

Next Post

अफ़गानिस्तान में बाढ़ से दो बच्चों की मौत, भारी तबाही

Sun Jul 6 , 2025
काबुल, 6 जुलाई (वार्ता) अफ़गानिस्तान के नांगरहार प्रांत के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ में दो बच्चों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। मूसलाधार बारिश के कारण देश के पूर्वी क्षेत्र में तबाही का मंज़र देखने को मिला है। सूचना और […]

You May Like