यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद लगभग 500,000 डोनेत्सक निवासी बिजली के बिना

मास्को 17 नवंबर (वार्ता) यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने रविवार रात में ड्रोन से डोनेत्सक पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में ऊर्जा अवसंरचना को नुकसान पहुंचाया जिससे डोनेत्सक और अन्य शहरों में लगभग 500,000 लोगों की बिजली पूरी तरह गुल हो गई।

डीपीआर प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा,”कल रात यूक्रेन ने ड्रोन का उपयोग करके ऊर्जा अवसंरचना को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। परिणामस्वरूप डोनेत्सक, मेकेयेव्का, गोरलोव्का और यासिनुवाता के लगभग 500,000 निवासी बिजली के बिना हैं।”

गवर्नर ने कहा कि बिजली कर्मचारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्रवाई की। उन्होंने यह भी कहा कि गोरलोव्का में पूरी तरह से और डोनेत्सक तथा मेकेयेव्का में आंशिक रूप से बिजली बहाल कर दी गई है।

 

 

Next Post

शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: साय

Mon Nov 17 , 2025
रायपुर, 17 नवंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जगदलपुर में शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में आज शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिवार को शताब्दी वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र […]

You May Like