पाकिस्तान में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले पांच महीनों में कारों की बिक्री 43 प्रतिशत बढ़ी

इस्लामाबाद, 12 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले पांच महीनों में कारों की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान में कारों में वृद्धि का मुख्य कारण ब्याज दरों में कमी और आर्थिक सुधार माना जा रहा है।

पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में जुलाई से नवंबर तक कारों की बिक्री साल-दर-साल 43 प्रतिशत बढ़कर 55,239 यूनिट हो गयी, जबकि पिछले साल इसी समय में यह 38,597 यूनिट थी।

अकेले नवंबर में कारों की बिक्री 12,408 यूनिट तक पहुंच गयी, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक है, हालांकि महीने के आधार पर इसमें आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है।

पहले पांच महीनों में जीप और माल ढ़ोने वाली गाड़ियों की बिक्री 62 प्रतिशत बढ़कर 19,803 यूनिट हो गई, जबकि ट्रक की बिक्री 101 प्रतिशत बढ़कर 2,753 यूनिट और बस की बिक्री 72 प्रतिशत बढ़कर 407 यूनिट हो गई। मोटरसाइकिल और रिक्शा में भी 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो 762,778 यूनिट तक पहुंच गई।

किसानों की कम मांग के कारण हालांकि ट्रैक्टर की बिक्री में गिरावट जारी रही, जिनके बारे में उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि वे मौसम से जुड़ी चुनौतियों के कारण खेती की पैदावार में कमी का सामना कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की कार बिक्री की यदि भारतीय बाजारों से तुलना की जाए, तो पाकिस्तान का ऑटोमोबाइल बाजार काफी छोटा है और भारत ने चार लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पाकिस्तान में कुल यात्री कार बिक्री केवल 12,408 यूनिट्स तक ही सीमित रही।

 

 

 

Next Post

तीन से 14 वर्ष के बच्चों के लिए नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के लिए सुधामूर्ति ने राज्य सभा में रखा संकल्प

Fri Dec 12 , 2025
नयी दिल्ली , 12 दिसंबर (वार्ता) राज्य सभा में मनोनीत सदस्या सुधा मूर्ति ने शुक्रवार को एक गैर सरकारी संकल्प प्रस्तुत कर बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए पूरे देश में तीन से 14 वर्ष तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा और पोषण उपलब्ध कराने के लिए कानूनी और अन्य आवश्यक […]

You May Like