अहमदाबाद 28 जून (वार्ता) गुजरात के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से हो रही भारी मानसूनी बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रही।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज सुबह छह बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के 33 जिलों के 171 तालुकाओं में बरसात हुई। जिसमें देवभूमि द्वारका जिले के कल्याणपुर में सबसे अधिक 77 मिमी बारिश दर्ज की गयी। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 187 तालुकाओं में एक मिमी से 62 मिमी बारिश हुई। ग्रामीण और शहरों के निचले इलाकों में बारिश से जलजमाव की स्थिति से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
लगातार वर्षा से राज्य में अब मानसून की वर्षा का प्रतिशत 29.89 से अधिक हो गया है।
