
इंदौर. सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस कंपनी परिसर में बम निरोधक दस्ते ने मॉक ड्रिल की. इस दौरान पूरे परिसर में वहां के सुरक्षा स्टाफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया और संदिग्ध वस्तु मिलने की स्थिति में कार्रवाई की अभ्यासिक प्रक्रिया अपनाई.
मॉक ड्रिल के दौरान बम स्क्वॉड ने डॉग सहित टीसीएस के सुरक्षा स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अभ्यास किया. एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना पर पूरे इलाके को घेराबंदी कर खाली कराया गया और तय मानकों के अनुसार बम निरोधक उपकरणों से जांच की गई.
