ईरान ने इजरायल के रणनीतिक ठिकानों पर ड्रोन से किया हमला

मास्को, 27 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) ईरान की सेना ने हाइफ़ा में ईंधन और नौसैनिक सुविधाओं सहित रणनीतिक इजरायली ठिकानों पर ड्रोन से नए हमले किए हैं। यह जानकारी प्रेस टीवी ने शुक्रवार को दी।

अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को शुरू किए गए संयुक्त सैन्य अभियान के जवाब में ईरान इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है।

सैन्य कार्रवाई के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई और दक्षिणी ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर बमबारी की गई। ईरान के अनुसार, मरने वालों की संख्या 1,200 से अधिक है।

 

Next Post

ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का कानूनी अधिकार: अराघची

Fri Mar 27 , 2026
मास्को, 27 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से फोन पर बातचीत की और कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना ईरान का कानूनी अधिकार है। यह जानकारी प्रेस टीवी ने शुक्रवार को मंत्री के हवाले से दी। 28 फरवरी को अमेरिका और […]

You May Like