ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का कानूनी अधिकार: अराघची

मास्को, 27 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से फोन पर बातचीत की और कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना ईरान का कानूनी अधिकार है। यह जानकारी प्रेस टीवी ने शुक्रवार को मंत्री के हवाले से दी।

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान सहित ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे बहुत नुकसान हुआ और नागरिक हताहत हुए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

ईरान ने बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी की है जो फारस की खाड़ी के देशों से वैश्विक बाजार में तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है। इस नाकाबंदी ने क्षेत्र में तेल निर्यात एवं उत्पादन के स्तर को भी प्रभावित किया है जिससे कीमतें बढ़ गई हैं।

Next Post

मेट्रो व्यवसायिक संचालन की दिल्ली से मिली अनुमति

Fri Mar 27 , 2026
इंदौर: गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहे तक मेट्रो रेल चलाने का रास्ता साफ हो गया है. मेट्रो रेल के व्यवसायिक संचालन की चीफ कमिश्नर मेट्रो रेल सुरक्षा ने अनुमति दे दी है. खास बात यह है कि मेट्रो के दूसरे चरण सुपर कॉरिडोर 02 से मालवीय नगर चौराहे तक […]

You May Like

Play sound