जबलपुर: रांझी में हुए सडक़ हादसों में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि निखिल गोयल 40 वर्ष निवासी झुरझुरू कृष्णा कालोनी पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि झुरझुरू नदी के पहलेअज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार चोट पहुंचा दी।
इसी प्रकार विक्की मल्लाह 32 वर्ष निवासी नई बस्ती सुभाषनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि झुरझुरू नदी के पहले दुपहिया वाहन चालक ने उसे टक्कर मार चोट पहुंचा दी।
