
इंदौर. पुलिस थाना किशनगंज को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चोर राजेश तिवारी उर्फ सप्पू को 9 लीटर अवैध संदिग्ध जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत 80,000 रुपये आंकी गई है।
गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 फरवरी 2025 को पुलिस थाना किशनगंज को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोपालपुरा रोड पर अवैध शराब के साथ संदिग्ध हालत में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजेश तिवारी उर्फ सप्पू (निवासी गोविंद कॉलोनी, थाना बाणगंगा) को पकड़ लिया।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने थाना किशनगंज क्षेत्र से दो मोटरसाइकिलें चोरी की थीं –
होंडा साइन (MP 09 VJ 4314)
सीडी डीलक्स (UP 11 BK 5548)
ये वाहन चोरी के मामले अपराध क्रमांक 875/21 धारा 379 भादवि और अपराध क्रमांक 887/2024 धारा 303(2) बी एन एस में दर्ज थे।
आरोपी के कब्जे से बरामद सामग्री
9 लीटर अवैध संदिग्ध जहरीली देशी शराब (कीमत ₹2,000)
चोरी की दो मोटरसाइकिलें (कुल कीमत ₹80,000)
अवैध शराब और वाहन चोरी में लिप्त था आरोपी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राजेश तिवारी अवैध शराब की तस्करी और वाहन चोरी में संलिप्त था। वह चोरी के वाहन बेचकर और अवैध शराब के कारोबार से काली कमाई कर रहा था।
इन अधिकारियों की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप खत्री, उपनिरीक्षक प्रशांत उपाध्याय, सहायक उपनिरीक्षक कमल सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक राकेश चौहान, प्रधान आरक्षक पन्नालाल और आरक्षक प्रकाश मीणा की अहम भूमिका रही।
पुलिस कर रही आगे की जांच
पुलिस आरोपी से अन्य चोरी और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता की जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी से और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। पुलिस जल्द ही उसे न्यायालय में पेश करेगी।
