पुस्तकों से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है : राम विद्रोही

प्रेस क्लब भवन में पुस्तक विमोचन
ग्वलियर : फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब भवन में आज शनिवार को अंचल के वरिष्ठ पत्रकार डाक्टर राम विद्रोही की पुस्तक हरामखोर की हवेली और दुल्ला नामक दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल, सुरेश डंडोतिया, वरिष्ठ समाजसेवी महेश मुदगल, रामबाबू कटारे , साहित्यकार माता प्रसाद शुक्ला मंचासीन थे। पुस्तक विमोचन के अवसर पर विद्रोही को स्मृति चिन्ह भेट कर श्रीफल शाल अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राम विद्रोही ने अपनी पुस्तक ” हरामखोर की हवेली” के विमोचन समारोह को संबोधित करते कहा कि वर्तमान समय में लोगों की पुस्तकें पढ़ने की रूचि में कमी आई है बावजूद इसके पुस्तकों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है पुस्तकों की प्रासंगिकता कभी कम नहीं होती डॉ विद्रोही ने अपने लम्बे पत्रकारिता अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी उम्र 84 वर्ष हो चली है इस दौरान अपने जीवन में अनेक प्रसंगों और विविध व्यक्तियों से जुड़ी तमाम जानकारी उनके पास है सभी इसपर चर्चा कर सकते हैं, इस आयोजन के लिए उन्होंने ग्वालियर प्रेस क्लब को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल ने कहा कि यदि व्यक्ति को सही गुरु मिल जाए तो वह बहुत कुछ कर सकता है मैंने भी डॉक्टर राम विद्रोही से यही सीखा है। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश डंडौतिया ने कहा डॉ. राम विद्रोही ग्वालियर नहीं मध्य प्रदेश की पत्रकारिता के जाने माने हस्ताक्षर हैं वे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है।समाजसेवी रामबाबू कटारे ने कहा कि डॉ. राम विद्रोही ग्वालियर अंचल की पत्रकारिता के भीष्म पितामह है, मैं कामना करता हूं कि वे अपनी कलम के माध्यम से समाज को दिशा देते रहेंगे । कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब सचिव सुरेश शर्मा ने किया ।

Next Post

ह्यूमन वैल्यूज पर कार्यशाला का आयोजन

Sun Mar 2 , 2025
ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय द्वारा एंटरप्रेन्योरशिप ऑन द बेसिस ऑफ़ ह्यूमन वैल्यूज पर कार्यशाला का आयोजन माधव महाविद्यालय में किया गया। डॉ जगमोहन द्विवेदी सहायक प्राध्यापक ने कहा कि उद्यमिता एक मानवीय क्रियाकलाप है, इससे मानवीय क्षमताओं का विस्तार होता है। द्विवेदी ने माधव महाविद्यालय के बीकॉम के विद्यार्थियों को […]

You May Like