ससुराल में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर किया आत्महत्या

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौंड़ा में ससुराल आए युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी को राखी बंधवाने ससुराल आया था। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। जहां पर जहां शव लेकर उत्तर प्रदेश चले गए। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बीजपुर जिला के पुनर्वास गांव के रहने वाले राकेश सिंह गोद पिता तिलकधारी सिंह बोर्ड उम्र 20 वर्ष की शादी माड़ा थाना क्षेत्र के बसौंड़ा गांव में हुई थी। मृतक पत्नी को राखी बंधवाने के लिए ससुराल आया था। रक्षाबंधन के बाद से वह ससुराल में ही था। जहां बीती रात घर से कुछ ही दूर माटी पहरी में नीम के पेड़ में नायलॉन के बेल्ट का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची मारा पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस युवक की मौत के पीछे के वजहों को तलाश करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी को कुछ ही समय हुआ था। इस घटना के बाद से ससुराल पक्ष सहित परिजनों में मातम का माहौल है।

Next Post

गंभीर लापरवाही पर बैंक प्रबंधक सेवा से बर्खास्त

Sun Aug 31 , 2025
धार। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, धार ने अमझेरा शाखा के तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक यशवंतसिंह राठौर को सेवा से पृथक कर दिया है। बैंक प्रबंधन ने यह कार्रवाई वर्ष 2022-23 से चली आ रही विभागीय जांच के आधार पर की। जांच में राठौर पर गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और सेवा […]

You May Like