गंभीर लापरवाही पर बैंक प्रबंधक सेवा से बर्खास्त

धार। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, धार ने अमझेरा शाखा के तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक यशवंतसिंह राठौर को सेवा से पृथक कर दिया है। बैंक प्रबंधन ने यह कार्रवाई वर्ष 2022-23 से चली आ रही विभागीय जांच के आधार पर की। जांच में राठौर पर गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप सिद्ध हुए।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार उन्होंने बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर निवास स्थानांतरित किया, कर्मचारियों से अमर्यादित व्यवहार किया, अप्रमाणित व्यक्तियों से सांठगांठ कर कार्य प्रभावित किया और वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी समय पर प्रबंधन को नहीं दी। साथ ही निर्धारित लक्ष्य भी पूरे नहीं किए।

बैंक ने नियम 47.1.24 सहित अन्य प्रावधानों के अंतर्गत उन्हें दोषी पाते हुए सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया। आदेशानुसार उन्हें केवल निलंबन अवधि से संबंधित वैधानिक लाभ ही दिए जाएंगे।

Next Post

बांदरी में धूमधाम से मनी राधा अष्टमी, 50 लाख की लागत से बनेगी धर्मशाला

Sun Aug 31 , 2025
बांदरी।बाबा कारसदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित राधाष्टमी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वृंदावनधाम में आज भी श्री राधा-कृष्ण रास रचाते हैं। महान संत हरिदास जी ने वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण और माता श्री राधारानी जी की […]

You May Like