यादव आठ अप्रैल को जनता को समर्पित करेंगे विवेकानंद नीडम आरओबी

भोपाल, 06 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर में विवेकानंद नीडम के समीप नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) आठ अप्रैल को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही इस आरओबी से विधिवत आवागमन शुरू हो जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार आरओबी की सुविधा जल्द से जल्द शहरवासियों सहित जिले की जनता को उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरओबी पर विद्युतीकरण सहित रोशनी के लिए पोल व रेडियम लगाना, रोड फर्निशिंग एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुगम यातायात के लिए शेष काम युद्ध स्तर पर पूरे किए जा रहे हैं। इस आरओबी के शुरू होने पर लश्कर, कम्पू, आमखो इत्यादि क्षेत्र के निवासी नाका चंद्रबदनी से विवेकानंद नीडम होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच सकेंगे। साथ ही आगरा-झाँसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीधे जा सकेंगे। इससे समय की बचत के साथ दूरी भी कम तय करनी पड़ेगी।

 

Next Post

हम शौभाग्यशाली हैं कि उस पार्टी से जुड़े हैं, जिसने मोदी का करिश्माई शासन दिया हैः सचदेवा

Sun Apr 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से देश के हर शहर में कमल खिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम शौभाग्यशाली है कि उस पार्टी से जुड़े हैं, जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करिश्माई शासन […]

You May Like