सतना : मेडिकल नशे का कारोबार शहर सहित जिले भर में किस तरीके से पैर पसारता जा रहा है इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब बाइक सवार 3 युवकों के पास से पुलिस को नशे में इस्तेमाल की जाने वाली कुल 1176 नग टैबलेट मिली.कोतवाली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम सतना नदी रपटा पुलि के निकट पहुंच गई. रपटा पुलिया रोड पर उचवा टोला में 3 युवक बाइक पर सवार दिखाई दिए. पुलिस को द ेखते ही उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया. लेकिन पहले से तैयार टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
पूछताछ करने पर तीनों युवकों की पहचान विवेक सिंह पटेल, रावेंद्र कुशवाहा और सौरभ शुक्ला तीनों निवासी कोटर के तौर पर हुई. इसी कड़ी में जब पुलिस टीम की नजर बाइक के हैण्डिल पर लटके झोले पर पड़ी तो युवक एक दूसरे का मुंह ताकने लगे. झोले को खोलकर देखने पर उसमें कुल 1176 नग टैबलेट रखी मिली. उक्त टैबलेट का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है. पूछे जाने पर युवकों ने बताया कि वे इन नशीली टैबलेट को बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे. जिसे देखते हुए पुलिस ने तीनों युवकों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व ड्रग एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई
