दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां हुईं पूरी

सतना। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिक निगम सतना द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सोमवार को उपायुक्त सत्यम मिश्रा के नेतृत्व में निगम अधिकारियों की टीम ने शहर के चार प्रमुख विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर तालाब, माधवगढ़ नदी विसर्जन स्थल, सतना नदी विसर्जन स्थल एवं जिग्नहट विसर्जन घाट पर निगम द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, घाटों की स्थिति, सुरक्षित आवागमन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विसर्जन के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियों, व्यवस्थाओं की सतत निगरानी तथा संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

विभागों के बीच होगा समन्वय

नगर निगम द्वारा विसर्जन के दौरान व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखा जाएगा। निरीक्षण में कार्यपालन यंत्री राहुल पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी अरविन्द प्रताप सिंह, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी राजू साकेत एवं विद्युत प्रभारी श्रीमती क्षिप्रा सिंह उपस्थित रहे।

Next Post

महापौर ने नारायण मुक्तिधाम के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Tue Oct 20 , 2026
सतना। महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने नारायण मुक्तिधाम पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नारायण मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने […]

You May Like