रंगों के साथ कल हुरियारों पर चढ़ेगा होली का सुरूर, डांडा पूजन के बाद हुआ होलिका दहन

शाजापुर। मारो भर-भरकर पिचकारी… होली का यही मतलब है… पूरे शहर में आज कुछ ऐसे ही गीत सुनने को मिलेंगे. धुलेंडी पर जहां रंगों से तन-मन भीगेगा, तो वहीं सडक़ें भी गुलाल से रंगीन हो जाएंगी. चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति द्वारा भी आजाद चौक में 7 दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

गौरतलब है कि सोमवार शाम को नगर के 100 से अधिक होली दहन स्थल आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से जगमगा रहे थे. इस अवसर पर महिलाओं ने होली की पूजा-अर्चना की. लकड़ी, कंडे आदि से सुसज्जित होली स्थल सूरज ढलते ही आकर्षण का केंद्र बन गए. श्रीहरि विष्णु के परम भक्त प्रहलाद एवं उनकी बुआ होलिका से जुड़ा होली पर्व मनाने के लिए नगर की विभिन्न होली उत्सव समितियों द्वारा एक सप्ताह पूर्व तैयारियां प्रारंभ कर दी थी. प्राचीन मान्यता के अनुसार कुंआरी कन्याओं ने गोबर से बने भरगोलिये बनाकर होलिका का श्रृंगार भी किया. विधि-विधान के साथ होली का दहन किया गया.

युवाओं ने की तैयारी…

मंगलवार को धुलेंडी पर्व है और युवाओं ने तरह-तरह के रंग खरीदकर रख लिए हैं. शहरवासियों का कहना है साल में एक बार आने वाली होली पर धमाल न हो तो मजा ही क्या. इस बार पूरे जोश से होली पर्व मनाएंगे. इसलिए हमने पहले से ही सारी तैयारियां कर ली हैं. सुबह एकत्रित होकर मित्रों के साथ ढोल की थाप पर नाचते-गाते टोली बनाकर बाजार में निकलेंगे. जहां एक ओर युवाओं ने होली खेलने की तैयारियां की है. वहीं युवतियों के साथ-साथ महिलाएं भी एक-दूसरे को रंग लगाने में पीछे नहीं रहेंगी. मोहल्लों में होने वाली होली की तैयारियां युवतियों ने भी कर ली है.

Next Post

स्टेथोस्कोप के साथ थामी गीता डॉ. अनिल पटेल ने 100 से अधिक परिवारों में जगाई आध्यात्मिक चेतना: राजू पटेल 

Mon Mar 2 , 2026
खंडवा। चिकित्सा जगत में अक्सर कहा जाता है कि डॉक्टर दवा देता है और ईश्वर ठीक करता है, लेकिन खंडवा के डॉ. अनिल पटेल इस कहावत को एक कदम आगे ले जाकर चरितार्थ कर रहे हैं। वे केवल शारीरिक व्याधियों का उपचार ही नहीं कर रहे, बल्कि अपने मरीजों को […]

You May Like

मनोरंजन