लद्दाख स्काउट्स के कर्नल एम.पी. सिंह का जबलपुर दौरा

जबलपुर: लेफ्टिनेंट जनरल एम.पी. सिंह, वाईएसएम, एसएम, कर्नल ऑफ द रेजीमेंट, जम्मू एवं कश्मीर राईफल्स रेजिमेंट एवं लद्दाख स्काउट्स ने जम्मू एवं कश्मीर राईफल्स रेजीमेंटल सेंटर, जबलपुर का दौरा किया। आगमन पर उनका स्वागत ब्रिगेडियर राकेश शर्मा, कमांडेंट जम्मू एवं कश्मीर राईफल्स रेजीमेंटल सेंटर द्वारा किया गया। कमांडेंट ने प्रशिक्षण और प्रशासन के प्रमुख पहलुओं से अवगत कराया।

कर्नल ऑफ द रेजीमेंट ने हाल ही में गठित भैरव बटालियन (लाइट कमांडो बटालियन) के अधिकारियों एवं सैनिकों को संबोधित करते हुए उनके पेशेवर कौशल की सराहना की तथा परिचालन तैयारी में उच्च मानक स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

दौरे के दौरान कर्नल ऑफ द रेजीमेंट ने रेजीमेंटल सेंटर में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की और बनाए जा रहे उच्च मानकों की सराहना की। उन्होंने सभी रैंकों को उत्कृष्टता की दिशा में सतत प्रयास करने और रेजीमेंट एवं भारतीय सेना के मूल्यों, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।कर्नल ऑफ द रेजीमेंट का यह दौरा रेजीमेंटल सेंटर के सभी रैंकों के लिए प्रेरणा और उत्साह का स्रोत बना

Next Post

गौमांस करमुक्ति अधिसूचना का विरोध, सौंपा ज्ञापन

Fri Sep 26 , 2025
जबलपुर: विश्व हिन्दू परिषद् महानगर ने गौमांस करमुक्ति अधिसूचना का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में जारी अधिसूचना का विरोध दर्ज किया, जिसमें गौमांस (गोवंशीय पशुओं का मांस) को करमुक्त घोषित किया गया है। परिषद् ने स्पष्ट कहा कि यह निर्णय […]

You May Like