खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित होप शांति इंग्लिश स्कूल में सोमवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जापान से आईं समाजसेवी मैडम सायो इन्दो ने विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग और पढ़ाई की सामग्री वितरित की। इस दौरान करीब 45 छात्र-छात्राओं को बैग सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनआरआई स्वामीजी ओम प्रकाश गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य नैंनसी मिश्रा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका मनीषा सिंह सेंगर, शिक्षिका रक्षा यादव, शिक्षक नरेंद्र शुक्ला सहित समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
मीडिया से बातचीत में मैडम सायो इन्दो ने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करना उनके लिए गर्व और संतोष की बात है।
वहीं विद्यालय के बच्चों ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मैडम सायो इन्दो का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
