नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट और न्यायिक व्यवस्था के प्रति सम्मान जताया है। दिल्ली में दिए बयान में उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की अपनी भूमिका है और उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि वे राजनीतिक लोग हैं और हालात चाहे जैसे भी हों, राजनीतिक विरोध और जनता का प्रतिरोध जारी रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि अंततः जनता का प्रतिरोध सफल होगा।
