बस स्टैंड क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 8 नमूने लिए

इंदौर । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देशन तथा कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर की टीम ने शनिवार को बस स्टैंड एवं आसपास स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 8 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

साउथ तुकोगंज स्थित भारतीय भोजनालय के निरीक्षण में खाद्य कर्मियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र, खाद्य परीक्षण रिपोर्ट एवं पानी की जांच रिपोर्ट मौके पर उपलब्ध नहीं पाई गई। इन कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान को सुधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है।

रानी सराय, साउथ तुकोगंज स्थित साईं प्रसाद डाइनिंग हॉल रेस्टोरेंट में भी मेडिकल प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र, खाद्य परीक्षण रिपोर्ट, पानी की जांच रिपोर्ट, कच्चे खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव की व्यवस्था तथा खाद्य सुपरवाइजर प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। यहां से मिर्ची पाउडर और हल्दी पाउडर के दो नमूने लिए गए।

रानी सराय स्थित नीलकंठ भोजनालय में कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान रोटी समाचार-पत्र पर रखी हुई पाई गई। यहां से पनीर एवं चावल के दो नमूने लिए गए।

सिंधी कॉलोनी स्थित जेके ट्रेडर्स से सोयाबीन तेल, तिल का तेल, मूंग दाल एवं तुअर दाल के चार नमूने संग्रहित किए गए।

सभी 8 नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के पालन को लेकर निरीक्षण और नमूना कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

पश्चिम बंगाल में तत्काल लागू होगा यूसीसी, समिति की रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा फैसला: शुभेंदु

Sat Sep 26 , 2026
कोलकाता, 26 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति के अपना परामर्श पूरा करने के तुरंत बाद राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया जायेगा। श्री अधिकारी ने इसके साथ […]

You May Like