निकायों के विकास के लिए ‘अटल विश्वास पत्र’ के संकल्पों को पूरा करेंगे: साय

रायपुर 10 फ़रवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जिस तरह हमने मोदी की गारंटी के सभी वादों को पूरा किया है, ठीक उसी तरह हम नगरीय निकायों के समुचित विकास के लिए जारी ‘अटल विश्वास पत्र’ के सभी संकल्पों को पूरा करेंगे।

श्री साय ने सोमवार को यहां नगरीय निकाय चुनाव – 2025 के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में कल वोट डाले जाएंगे।

श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंदों के पक्के घर के सपने को साकार किया है। किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत देने का वादा पूरा किया है और धान की अंतर की राशि बारह हजार करोड़ रुपए भी जारी कर दी है। महतारी का सम्मान करते हुए हमने महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को अब तक बारह क़िस्त जारी कर दी है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम किसानों, महिलाओं, गरीबों, जरूरतमंदों सभी वर्ग की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें। भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत मंगलवार को प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान संपन्न होना है। जिसके परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे।

Next Post

वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए भारत के साथ जुड़ें वैश्विक मूल उपकरण निर्माता: राजनाथ

Mon Feb 10 , 2025
बेंगलुरू 10 फरवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैश्विक मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को व्यापक भारतीय रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के अवसरों का इस्तेमाल करने और मौजूदा अस्थिर भू-राजनीतिक परिदृश्य के कारण उभर रही चुनौतियों के समाधान और उपाय खोजने के लिए आमंत्रित किया है। श्री सिंह सोमवार को यहां […]

You May Like