मॉस्को, 16 मार्च (वार्ता) हंगरी के विदेश मंत्री पीटर स्ज़िजार्तो ने कहा है कि हंगरी तब तक रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के 20वें पैकेज और यूक्रेन को दिए जाने वाले 90 अरब यूरो (102.8 अरब डॉलर) के ऋण का समर्थन नहीं करेगा, जब तक वह ‘द्रुज्बा’ पाइपलाइन का संचालन फिर से शुरू करने की अनुमति नहीं देता है।
श्री स्ज़िजार्तो ने सोशल मीडिया पर कहा, “हमारा रुख स्पष्ट है: आज हम दबाव के आगे नहीं झुकेंगे, हम मांगों का विरोध करना जारी रखेंगे और यूक्रेन की यूरोपीय संघ की सदस्यता का तो सवाल ही नहीं उठता। प्रतिबंधों के बीसवें पैकेज और 90 अरब यूरो के ऋण को कार्यसूची में तभी शामिल किया जा सकता है, जब यूक्रेन तेल की आपूर्ति फिर से शुरू करे और यह गारंटी दें कि वह भविष्य में इसे दोबारा कभी बंद नहीं करेगा।”

