पुराना विवाद सुलझाने पहुंचे पिता-पुत्र पर सरिए से हमला

इंदौर:नायता मुंडला में भंगार बेचने को लेकर हुए पुराने विवाद को सुलझाने पहुंचे पिता पुत्र पर तीन लोगों ने सरिए से हमला कर दिया. दुकान पर पहुंचते ही आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर पिता और बेटे को अलग-अलग सरिए से पीटा.नायता मुंडला निवासी भूरी बी ने तेजाजी नगर पुलिस को बताया कि उनके बेटे आमिन का भंगार बेचने की बात को लेकर खजराना निवासी दिलशाह खान से विवाद हुआ था. इसी दौरान दिलशाह ने आमिन को थप्पड़ मार दिया था.

मामले को सुलझाने के लिए भूरी बी अपने पति अकरम और बेटे आमिन के साथ नायता मुंडला ब्रिज की सर्विस रोड स्थित दिलशाह की दुकान पर पहुंचीं. तीनों मोटरसाइकिल से उतर ही रहे थे कि दुकान पर मौजूद रोशन खान, उसका बेटा इरशाद और दिलशाह गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर रोशन ने अकरम पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया. वहीं दिलशाह ने आमिन को सरिए से पीट दिया. घटना के बाद आरोपियों ने मौके पर हंगामा किया और फरियादी पक्ष को धमकाया. शिकायत पर तेजाजी नगर पुलिस ने रोशन खान, इरशाद खान और दिलशाह खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बाइक का धक्का लगने की बात पर बका, चाकू से हमला, दो घायल, एक गंभीर

Mon Sep 7 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत चारखम्बा में मोटर सायकल का धक्का लगने की बात पर दो भाईयों पर बका, चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें एक को गंभीर चोट आ गई। मेडिकल कालेज में उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद जुनैल 20 वर्ष निवासी गली नम्बर […]

You May Like