रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर को छूकर लौटा, पांच पैसे मजबूत

मुंबई, 05 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपये में उतार-चढ़ाव देखा गया और एक समय 95.44 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर को छूने का बाद अंत में यह पांच पैसे की बढ़त में बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर 39 पैसे गिरकर 95.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा दिन में 21 पैसे और टूटकर 95.44 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गयी थी। दोपहर बाद तेजी से वापसी करते हुए यह 95.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

सुबह रुपया सात पैसे गिरकर 95.30 रुपये पर खुला। बीच कारोबार में यह नीचे 95.44 रुपये और ऊपर 95.18 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाली की। साथ ही कच्चे तेल में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट से भी रुपया मजबूत हुआ।

कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा तीन फीसदी टूटकर करीब 111 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

 

Next Post

दतिया में अब विलुप्त होने की कगार पर हैं तालाब

Tue May 5 , 2026
दतिया। दतिया में अंतिम सांसे गिन रहें हैं तालाब जो विलुप्त होने की कगार पर हैं। एक समय था जब दतिया नगर को तालाबों की नगरी कहा जाता था और संपूर्ण नगर की प्यास बुझाने का कार्य यही तालाब करते थे। दतिया नगर चारों तरफ से तालाबों से घिरा हुआ […]

You May Like