होली और रंगपंचमी पर पानी सप्लाय सुनिश्चित करें

आयुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
धुलेंडी एवं रंगपंचमी पर विशेष सफाई अभियान की तैयारी सुनिश्चित कर ले 

इन्दौर: निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने समय सीमा प्रकरणों की एवं सी.एम. हेल्प लाईन व आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए सिटी बस ऑफिस में समीक्षा बैठक ली. बैठक में समस्त अपर आयुक्त, झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, एवं अन्य उपस्थित थे.आयुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान आगामी दिनों में होली, धुलेंडी एवं रंगपंचमी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए निगम द्वारा की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रुप से करने के निर्देश दिये.

धुलेंडी व रंगपंचमी के दिन पानी का सप्लाय निर्धारित समय पर अनिवार्य रुप से किया जाए तथा सफाई के संबंध में की जाने वाली व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं. रंगपंचमी के दिन गेर निकलने के बाद गेर मार्ग, राजबाडा एवं अन्य क्षेत्रों तथा कालोनियों में यथा समय सफाई व्यवस्था करने के लिए संसाधन आदि पहले से ही तैयार रखे और सफाई सुचारु रुप से सम्पन्न कराएं. होली के दौरान यदि अवैध होर्डिंग या फ्लेक्स लगाये जाते है तो उन्हें तत्काल रिमूव्हल करने की कार्रवाई की जाएं.
बिना निराकरण शिकायत क्लोज न करें
आयुक्त श्री वर्मा द्वारा सी.एम. हेल्प लाईन एवं 311 मेयर हेल्प लाईन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये तथा बिना निराकरण के कोई भी शिकायत क्लोज नहीं करें. इसका विशेष रुप से ध्यान रखें

Next Post

रैकी के बाद सूने घरों में करते थे चोरियां

Wed Mar 12 , 2025
शातिर चोर पकड़ाए, आठ नकबजनी सुलझी, 22 लाख के जेवरात किए गए बरामद जबलपुर: माढ़ोताल पुलिस ने शातिर चोर भागवत उर्फ गुड्डू समेत उसके साथी को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूछताछ में आठ नकबजनी और एक वाहन चोरी उगली। जिनके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एवं मोटर […]

You May Like