वन विहार में आए “एशियाई सिंह”, गुजरात से लाए गए

भोपाल, 15 फरवरी (वार्ता) गुजरात के जूनागढ़ से लाए गए “एशियाई सिंह” के कुनबे को आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित वन विहार में पर्यटकों के अवलोकन के लिए छोड़ा गया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वयं इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी। उन्होंने इस संदर्भ में एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा है, “वन विहार में आए ‘एशियाटिक सिंहों’ का स्वागत है… वन्यप्राणी आदान-प्रदान योजना के अंतर्गत 21 दिसम्बर, 2024 को जूनागढ़, गुजरात से लाये गये ‘एशियाटिक सिंहों’ को आज भोपाल के वन विहार में क्वारेन्टाइन बाड़े से पर्यटकों के अवलोकन के लिए छोड़ा गया है। अब पर्यटक इनकी दहाड़ सुनने के साथ-साथ विचरण का भी आनंद ले सकेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमारी सरकार संकल्पित है और इस दिशा में निरंतर कार्यरत है। एशियाटिक सिंहों का कुनबा लगातार बढ़ता रहे, यही प्रयास है।”
वन विहार में विभिन्न प्रकार के वन्यजीव संबंधित निर्धारित बाड़े में स्वतंत्र रूप से विचरण करते हैं और यहां आने वाले सैलानी इन्हें देख सुन सकते हैं। ये वन्यजीव प्राकृतिक वातावरण में निवासरत हैं।

Next Post

धार्मिक पर्यटन की गतिविधियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिल रहा है प्रोत्साहन- यादव

Sat Feb 15 , 2025
भोपाल,15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार्मिक पर्यटन की गतिविधियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास से जारी अपने संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आस्था, श्रद्धा और धार्मिक पर्यटन के […]

You May Like