श्रीयांशी ने हमवतन तस्नीम मीर को हराकर अपना पहला बीडब्ल्युएफ सुपर 100 खिताब जीता

अबू धाबी, 06 अक्टूबर (वार्ता) श्रीयांशी वलीशेट्टी ने शानदार वापसी करते हुए हमवतन तस्नीम मीर को हराकर अल ऐन मास्टर्स 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

श्रीयांशी वलीशेट्टी ने रविवार को खलीफा बिन जायद स्टेडियम में 49 मिनट तक चले फाइनल में तस्नीम मीर को 15-21, 22-20, 21-7 से हरा कर खिताब जीता। यह श्रीयांशी की 20 वर्षीय पूर्व जूनियर विश्व नंबर 1 खिलाड़ी पर तीन मुकाबलों में पहली जीत और बीडब्ल्यूएफ टूर पर उनका पहला सुपर 100 खिताब है।

बाद में, भारत के हरिहरन अम्साकरुनन और एमआर अर्जुन की जोड़ी ने फाइनल में इंडोनेशिया के पाचवीं वरीयता प्राप्त रेमंड इंद्र और निकोलस जोआक्विन को हराकर पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले सेमीफाइनल में, तस्नीम ने तुर्किये की नेस्लिहान एरिन को 9-21, 21-17, 21-10 से तथा श्रीयांशी ने इंडोनेशिया की चियारा मारवेला हांडोयो को 21-11, 21-12 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

पुरुष युगल में 35 मिनट तक चले फाइनल में हरिहरन अम्साकरुनन और एमआर अर्जुन की जोड़ी ने इंडोनेशिया के रेमंड इंद्र और निकोलस जोआक्विन को 21-17, 21-18 से हराया।

 

Next Post

वेस्ट इंडीज विश्व कप विजेता टीम के सदस्य बर्नार्ड जूलियन का निधन

Mon Oct 6 , 2025
केपटाउन 06 अक्टूबर (वार्ता) वेस्टइंडीज की विश्वकप विजेता टीम के सदस्य और पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन का उत्तरी त्रिनिदाद के वाल्सेन शहर में शनिवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। वह वेस्टइंडीज की 1975 की विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा थे और उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 24 […]

You May Like