पंचांग 16 दिसम्बर 2025:-
रा.मि. 25 संवत् 2082 पौष कृष्ण द्वादशी भौमवासरे रात 12/18, स्वाती नक्षत्रे दिन 3/13, अतिगण्ड योगे दिन 3/5, कौलव करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 16 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी. पद एवं स्थान परिवर्तन के योग है. शारीरिक कष्ट का सामना करना पडेगा. भौतिक सुख प्राप्त होगा. उत्तरदायित्वों को सम्हालने की आवश्यकता है. वर्ष के मध्य में व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. यात्रा से कष्ट होगा. वर्ष के अन्त में विवाद एवं मतभेद हो सकते है. आय में सुधार होगा. भाईयों का सहयोग रहेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे. भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है. दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में वृद्धि होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दिनचर्या में व्यवधान आयेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनीतिक गतिविधियों में वृद्धि होगी. पद एवं प्रभाव बना रहेगा.
———————————————————
आज का भविष्य- मंगलवार 16 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला लंबे कद का फुर्तीला स्वाभाव का, बुद्धिमान चतुर व्यवहारकुशल होगा. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. ज्वर अतिसार, निमोनिया, आदि से 5 वर्ष की आयु तक कुछ तकलीफ होगी.बाद में स्वस्थ्य रहेगा. यात्राप्रिय एवं मनोरंजन का शौकीन होगा.
———————————————————
मेष- काननी मामले में लापरवाही से नुकसान होगा. साझेदारी लाभकारी रहेगी. अनावश्यक कार्यो पर खर्च होगा. कामकाज में बाधायें आयेंगी.
वृषभ- व्यापारिक सौदे लाभकारी रहेंगे. मामूली बात पर दोस्तों से विवाद की संभावना है. आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी. शारीरिक मानसिक सहयोग और शांति मिलेगी.
मिथुन- विरोधियों केकारण काम करने में परेशानी होगी, जीवनसाथी का साथ खुशी देगा. राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में सहयोग मिलेगा.
कर्क- महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचेंगे. अनहोनी का भय वृश्चिके बढऩे से रोकेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. नवीन योजनाओं का विकास होगा.
सिंह- मेहमानों के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ेगा. धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे. अनावश्यक विवादों को टालना चाहिये.
कन्या- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे. निजी कार्यो को पूरा करने में सफलता मिलेगी. शारीरिक सुख शांति तथा पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा.
तुला- कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें दूर होंगी. दिल की बातें अपनों से कह दें, तनाव कम होगा. कार्यो में विवेक के साथ काम लेना हितकर रहेगा. परिश्रम अधिक रहेगा.
वृश्चिक- भावुकता में लिये गये फैसले बदलना पड़ेंगे. आत्म विश्वास बनाये रखें, मुश्किलें कम होंगी. श्रमसाध्य कार्यो में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी. आमोद प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे.
धनु- नई जिम्मेदारियां आने से कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगीं.ं शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. यश मान सम्मान कीर्ति मिलेगी.बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मकर- मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे. जोखिम के कार्य में समय बर्बाद होगा. सामाजिक कार्य बनेंगे. पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकर रहेगी.
कुम्भ- धार्मिक कार्यो में शामिल होने से खुशी मिलेगी. मित्र मिलेंगे. आर्थिक समस्या का हल होगा. किये गये प्रयास सार्थक होंगे.
मीन- सहकर्मी आपके सीधेपन का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. पराक्रम में वृद्धि होगी. नये कार्यो के प्रति विशेष रूचि रहेगी. प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
पौष कृष्ण द्वादशी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, शक्कर सरसों, सोयाबीन, पायोलिन आदि में तेजी होगी. चना, अनाज, पर नरमी रहेगी. भाग्यांक 2697 है.
———————————————————
