इंदौर: नगर निगम द्वारा आज से घर-घर सफाई अभियान के तहत अनुपयोगी सामान का संग्रह करने कार्य शुरू किया है. यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें नगर के 5 वाहन घर घर से अनुपयोगी सामान को एकत्र करेंगे. निगम अनुपयोगी से आरआरआर अभियान के तहत उपयोगी बनाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का काम कर रहा है.नगर निगम द्वारा स्वच्छता में निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं. आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन 8 की क्लासिक पूर्णिमा कॉलोनी से आरआरआर (रिड्यू•ा, रियू•ा, रिसायकल) कलेक्शन ड्राइव घर की सफाई अभियान शुरू किया.
इस मौके पर महापौर एवं आयुक्त ने पांच विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि पुनः उपयोग (रियू•ा) का कॉन्सेप्ट भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है. पहले बड़े भाई द्वारा उपयोग की गई किताबें, कपड़े और अन्य सामग्री छोटे भाई को देने की परंपरा समाज में सदियों से चली आ रही है. इसी विचार को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम द्वारा ‘घर की सफाई अभियान’ शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि घरों से निकलने वाली अनुपयोगी वस्तुएं जैसे कपड़े, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खिलौने एवं अन्य उपयोगी सामग्री को इन वाहनों के माध्यम से संग्रहित किया जाएगा. वेस्ट से बेस्ट की अवधारणा के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया जाएगा.
अभियान को सफल बनाएं
महापौर भार्गव ने शहर की जनता से अपील की है कि वे अपने घरों में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्री को इन वाहनों में देकर इस अभियान को सफल बनाएं. उन्होंने कहा कि नगर निगम के बजट सत्र में इस साल सभी पार्षदों एवं महापौर परिषद सदस्य को पर्यावरण संरक्षण के तहत लेदर बैग के स्थान पर री-यूज मटेरियल से बने कपड़े के झोले दिए जाएंगे.
वस्तुओं का दान करें
आयुक्त सिंघल ने नागरिकों से आग्रह किया कि घर में अनुपयोगी वस्तुओं को दान करें, ताकि उन्हें पुनः उपयोग में लाकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके. साथ ही शहर में रिड्यू•ा, रियू•ा और रिसायकल अभियान को मजबूत बनाया जा सके. 31 मार्च तक विशेष वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों से अनुपयोगी सामान का संग्रहण करेंगे. अनुपयोगी सामान संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाने के मौके पर स्वास्थ प्रभारी अश्विनी शुक्ल और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी मौजूद थे
