मैड्रिड में आवास संकट के विरोध में 1,000 से अधिक तंबू लगाये गये

मॉस्को, 01 अक्टूबर (वार्ता/स्पूतनिक) स्पेन में आवास संकट के खिलाफ बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच मैड्रिड के पुएर्ता डेल सोल चौक में लगाये गये तंबुओं की संख्या 1,000 से अधिक हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। आरआईए नोवोस्ती के संवाददाता के अनुसार, बुधवार शाम तक चौक में करीब 1,200 तंबू लगाये जा चुके थे। किरायेदार संघ ‘सिंडिकातो दे इनक्विलिनास’ के स्वयंसेवकों ने इसकी जानकारी दी। तंबुओं ने पुएर्ता डेल सोल के मध्य हिस्से के लगभग पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। विरोध शिविर मेट्रो के प्रवेश द्वारों तक पहुंच गया है और धीरे-धीरे आसपास की एरेनाल और प्रेसीआदोस सड़कों की ओर बढ़ रहा है।

आवास संकट के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन 87 वर्षीय मारिकरमेन अबास्कल को उनके किराये के मकान से निकाले जाने की घटना के बाद शुरू हुए। इसके बाद स्पेन सरकार ने किरायेदारों की सुरक्षा के लिए दो अध्यादेश मंजूर किए, जिनमें बेदखली से सुरक्षा बढ़ाने और किराये के अनुबंधों के स्वत: नवीनीकरण जैसे उपाय शामिल हैं। स्पेनिश संसद के निचले सदन कांग्रेस ऑफ डेप्युटीज में इन अध्यादेशों पर शुक्रवार को विचार किया जाना है। प्रदर्शनकारी कम से कम शुक्रवार तक राजधानी के केंद्र में डटे रहने की योजना बना रहे हैं।

.....

Next Post

डिप्रेशन की शिकार महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Thu Oct 1 , 2026
इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनोद में आर्थिक तंगी और लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही 40 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया. एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है […]

You May Like