भोपाल: हिन्दू उत्सव समिति के पांच कोणीय मुकाबले में चंद्रशेखर तिवारी ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया। तिवारी को 1679 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नारायण सिंह कुशवाह को 1282 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में हेमंत कुशवाह को 886, कैलाश बेगवानी को 1173 और दीपेश श्रीवास्तव को 596 वोट मिले।
विजय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तिवारी ने कहा कि यह सफलता उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज सेवा और सनातनी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का दायित्व है। उन्होंने अपनी जीत सनातनी जनता को समर्पित करते हुए आश्वस्त किया कि समिति से जुड़े हर निर्णय जनता की सहभागिता से ही लिए जाएंगे।
