झाबुआ के भगोरिया में उमड़ा जन सैलाब

झाबुआ। फालगुनी बयार का तीसरा भगोरिया रविवाार को झाबुआ, काकनवानी, रायपुरिया, ढोलीयावाढ कनवाडा तथा अलीाराजपुर के सोरवा, छकतला कुलवट, आमखुट, झीरण में संपन्न हुआ। भगोरिया का उल्लास चरम पर रहा और इसका रंग भी खूब जमा। भगोरिया में सम्मिलित होने के लिए इन स्थानों पर आसपास के ग्रामीण पुरूष, महिलाएं, बच्चे एवं युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। प्रातः काल से ही ग्रामीण अंचलों से युवा-युवतियां झुंड के रूप में भगोरिया में शामिल हुए। झुले-चकरी की चरम चू आवाज में कुर्राटी भरते नवयुवक एवं युवतियों को झुलते हुए देखना यहां आये विदेशी सैलानियों को बहुत भाया। ढोल व मांदल की स्वर लहरियों में हजारों पांव थिरकते हुए देखे गये। विदेशी पर्यटकों के अलावा देश के कई हिस्सों से यहां की संस्कृति को कैद करने आये लोगों ने भगोरिया का जी भरकर लुफ्त उठाया। अंचल में रविवार को तीसरा भगोरिया उत्साह के साथ मनाया और सभी स्थानों पर भगोरिया में बेतहाशा भीड़ उमड़ी। भगोरिया हाट में आदिवासी ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरके। वही झाबुआ में भील महासम्मेलन के आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव द्वारा उपस्थित दर्ज कराकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। दुसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पावर हाउस रोड पर भगोरिया मिलन समारोह आयोजित किया। जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक डा विक्रांत भूरिया, जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका ने क्षेत्र से आये पंच, सरपंच, तडवी और ढोल वालों का साफा बांधकर सम्मान किया, लेकिन निकट मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने से कांग्रेस हमेशा की तरह गैर नही निकाल पाई, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई।

झुलों का उठाया आनंद

स्थानीय उत्कृष्ट मैदान सहित सज्जन रोड एवं हाट बाजार स्थल प्रातः 11 बजे तक आदिवासियों से खचाखच भर गया था। ग्रामीणों की रंग बिरगी पगडियों से मुख्य मार्ग, उत्कृष्ट मैदान एवं गांधी चौक पटा दिखाई दे रहा था। उत्कृष्ट मैदान पर तीन दर्जन से अधिक झुलों एवं आधा दर्जन चकरियों में आदिवासी एवं गैर आदिवासियों ने जमकर आनंद उठाया। मैदान पर सबसे अधिक पान, कुल्फी और आइस्क्रीम की दुकाने लगी थी। झुलों के सामने कतारबद्व पान की दुकानों पर पूरे समय ग्राहकों की भीड बनी रही। जहां युवक-युवतिया अपने परिचितों को पान खिला रहे थे। जिसके कारण पान की रेकार्ड तोड बिक्री हुई। भगोरिया में ग्रामीणों ने जमकर खरीददारी की। जिसके कारण व्यापारी भी काफी प्रसन्न दिखाई दिये।

कांग्रेस पुरी तरह नही निकाल पाई गैर

राजनीतिक दलों ने अपने झंडे-बैनर, ढोलों पर प्रदर्शित कर शक्ति परीक्षण करने में कोई कसर बाकी नही रखी। ढोल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में पावर हाउस रोड पुराने कांग्रेस कार्यालय परिसर में भूरिया ने ढोल बजाया। मस्ती का आलम यह था कि भूरिया के ढोल, मांदल की थाप पर कार्यकर्ता नाचने-बजाने में इतने डुब गये थे कि करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजन थिरकते रहे और उनकों देखने की ललक में उनके समर्थकों और चाहने वालों ने उन्हें घेरे रखा। इस अवसर पर कांतिलाल भूरिया, विधायक डा. विक्रांत भूरिया, जिलाध्यक्ष प्रकाश राकां, पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकरसिंह भूरिया, रूपसिंह डामोर, श्वेता महोनिया, जितेंद्रसिंह राठौर सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। पावर हाउस रोड पर क्षेत्र के पंच, सरपंच और तडवियों को साफा बांधकर कांग्रेस नेताओं ने सम्मान किया। कांग्रेस नेताओं ने भगोरिया हाट में आये ग्रामीणों को होलीकोत्सव की शुभकामनाएं दी।

9 झाबुआ-4- झाबुआ भगोरिया में लगे झुले चकरी

9 झाबुआ-5- मांदल और थाली बजाते ग्रामीण

Next Post

भोपाल में गोल्ड लोन बैंक में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Sun Mar 9 , 2025
भोपाल.9 मार्च। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी में रविवार रात लगभग 3 बजे मणिप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने बैंक में घुसकर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद चोरों ने कैमरों को तोड़ […]

You May Like

मनोरंजन