ईएमआईएल कंपनी के खिलाफ बंधा के विस्थापितों ने किया जल सत्याग्रह

19 सूत्रीय रखी मांग, विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस का मिला समर्थन

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 15 फरवरी। बंधा विस्थापित एकता मंच के बैनर तले आज बंधक विस्थापितों ने कंपनी के नीतियों के खिलाफ जल सत्याग्रह कर विरोध दर्ज किया। विस्थापितों ने ईएमआईएल कंपनी और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

गौरतलब है कि बंधा विस्थापित एकता मंच के बैनर तले बुजुर्ग महिलाएं, युवा सहित अन्य विस्थापितों ने आज दिन शनिवार को जल सत्याग्रह शुरू किया है। सत्याग्रह आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेत्री कांग्रेस प्रभारी कविता पाण्डेय, पूर्व मंत्री बंसमणि वर्मा, जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, देवेंद्र पाठक, घनश्याम पाठक, रमाशंकर शुक्ल सहित कई नेता बंधा पहुंचे। सत्याग्रह कर रहे विस्थापितों ने कहा कि जिला प्रशासन और ईएमआईएल कंपनी मनमानी कर भू-अर्जन कर रही है। जिले में भू-अर्जन एक्ट नहीं, बल्कि कंपनी एक्ट शुरू हुआ है। जिला प्रशासन साल 2022 में बंदूक की नोक पर सर्वे कराया था। 2023 में नियम विरुद्ध तरीके से कंपनी को शामिल कर भू-अर्जन किया जा रहा है। ऐसे में हम अपनी जमीन नहीं देंगे। विस्थापितों का कहना है कि हमें जमीन के बदले जमीन दें। विस्थापित देता देवेन्द्र पाठक ने कहा कि हम विस्थापित जनसुनवाई का बहिष्कार किया है और समय दिया गया है कि हमारी 19 सूत्रीय मांगों को पूरा नही किया गया तो बंधा, चदैनी-डांड़ तालाब में समस्त प्रभावित ग्रामीण जल सत्याग्रह के लिए बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन से होगी।

Next Post

गड़ाखाड़ सड़क हादसा में मृतकों का 20 घंटे बाद हुआ पीएम, चार-चार लाख की मिली आर्थिक मदद

Sat Feb 15 , 2025
कंपनी में परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर बनी सहमति, जिला अस्पताल में एडीएम, एसडीएम, सीएसपी मौजूद, सीधी-रीवा और सतना की फोर्स ने संभाला मोर्चा नवभारत न्यूज सिंगरौली 15 फरवरी। बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत अमिलिया घाटी में कोल वाहन से सड़क हादसे में दो लोगों की मौत […]

You May Like