जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल में हुए सडक़ हादसों में एक की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। बरेला पुलिस ने बताया कि नरेश बरकडे 44 वर्ष निवासी पौडी पनागर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बरेला बाईपास पर बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड टी 0803 के चालक ने गोविंद बरकडे की मोटर सायकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे गोविंद एवं हरि परस्ते को चोटें आ गई।
इसी प्रकार कुंडम थाने में प्रशांत साहू 27 वर्ष निवासी शाहपुर डिण्डोरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रिश्तेदारी से लौटते समय कुण्डम शहपुरा रोड स्थित कुण्डम चीरघर के पास पिकअप एमपी 17 जी 1635 के चालक ने उनकी कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 8738 में टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठी श्रीमति प्रीति, किरण साहू एवं उसे चोटें आ गई।
इसी प्रकार पनागर थाना अंतर्गत कुशनेर ब्रिज के पास हुए सडक़ हादसे में घायल सतेन्द्र कुमार पटैल 30 वर्ष निवासी ग्राम नुनिया की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसी प्रकार तिलवारा थाना अंतर्गत सिवनी टोला देवरी रोड पर ऑटो और 407 वाहन में भिड़ंंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार अंजना पटेल, बबीता, कृष्णा समेत सात लोग घायल हो गए।
