एसबीसी चुनाव : 86 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन पूरा

जबलपुर: एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन-2026 की द्वितीय चरण की मतगणना में एलिमिनेशन राउंड का 17 वां दिन पूरा हुआ। दो प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हुआ। इनमें क्रमांक 90 रामेश्वर नीखरा (गाडरवारा) और क्रमांक 122 हरीश कुमार द्विवेदी (सतना) शामिल हैं। वहीं क्रमांक 20 आशीष उपाध्याय (उज्जैन) की शेष काउंटिंग भी पूरी की गई। अब तक कुल 122 प्रत्याशियों में से 86 प्रत्याशी चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं। क्रमांक 89 राकेश सिंह भदौरिया (इंदौर) कोटा पूरा कर चुके हैं, इसलिए उन्हें निर्वाचित माना जाएगा। रामेश्वर नीखरा का एलिमिनेशन महत्वपूर्ण रहा।

वे परिषद के नौ बार सदस्य और पांच बार चेयरमैन रह चुके हैं। मतगणना में यह सवाल भी बना हुआ है कि कोटा निर्धारण के लिए 23+1 या 18+1 का फार्मूला अपनाया जाए। प्रत्याशियों की ओर से दोनों पक्षों में तर्क दिए जा रहे हैं। इस संबंध में हाई पावर्ड इलेक्शन सुपरवाइजरी कमेटी, नई दिल्ली से मार्गदर्शन मांगा गया है। निर्देश मिलने के बाद उसी के अनुसार मतगणना आगे बढ़ेगी। अब तक पुरुष प्रत्याशियों में अखिलेश कुमार सक्सेना, संदीप मेहता, विवेक सिंह, आरके सिंह सैनी और नित्यानंद मिश्रा बढ़त में हैं। महिला प्रत्याशियों में अन्नू पटेल और प्रवीण तिवारी मैदान में हैं। अंतिम पांच महिला प्रत्याशियों के आरक्षण संबंधी प्रविधान के अनुसार चयन किया जाएगा।

Next Post

जनसेवा के पद बने व्यक्तिगत आय का साधन: पटवारी

Wed Sep 2 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में कथित रूप से बढ़ते भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में बेहद कम दोषसिद्धि दर को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीति भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नहीं, […]

You May Like