लखनादौन के पास रायल ट्रेवल्स की बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

सिवनी: जबलपुर से नागपुर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर घायलों को एंबुलेंस से सिवनी रेफर 4:20 जबलपुर से नागपुर जा रही रायल ट्रेवल्स की यात्री बस मंगलवार को लखनादौन के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, 108 एंबुलेंस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कुछ यात्रियों को गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया है, जबकि अन्य को लखनादौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया जा रहा है.

तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति की जांच प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के पलटने का कारण तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति बताया जा रहा है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
प्रशासन और पुलिस मौके पर
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। राहत और बचाव कार्य तत्परता से किया गया।

Next Post

सहरिया महिला को फोन पर गालियां, एक माह बाद भी FIR दर्ज नहीं

Tue Dec 16 , 2025
गुना: सहरिया समुदाय की एक महिला को फोन पर गालियां देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है, जिसमें करीब एक महीने बाद भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। धरनावदा थाना क्षेत्र की रुठियाई चौकी अंतर्गत कर्माखेड़ी निवासी आरती सहरिया ने बताया कि […]

You May Like