सात सितंबर को चंद्र ग्रहण पर तिरुमला मंदिर 12 घंटे के लिए बंद रहेगा

तिरुमला (वार्ता) आंध्र प्रदेश के तिरूमला स्थित विश्व प्रसिद्ध तिरुपति तिरूमला मंदिर आगामी सात सितंबर को चंद्र ग्रहण के मौके पर इस दिन दोपहर 15:30 बजे से आठ सितंबर को सुबह 03.00 बजे तक बंद रहें।

तिरूपति तिरूमला देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों के मुताबिक परंपरा के तहत सात सितंबर को चंद्र ग्रहण से छह घंटे पहले दोपहर 15:30 बजे मंदिर को बंद कर दिया जायेगा। शुद्धि और पुण्याहवाचनम कार्यक्रम के बाद आठ सितंबर को सुबह 03.00 बजे मंदिर के द्वार फिर से खोल दिए जाएंगे और भक्तों के लिए दर्शन 06.00 बजे से शुरू होंगे।

उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण के बाद उनजल सेवा, अर्जित ब्रह्मोत्सवम और सहस्र दीपपालंकार जैसी सेवाएं बंद कर दी जायेगी। तिरुमला में मुख्य अन्नप्रसादम परिसर, पीएसी2, वीक्यूसी कम्पार्टमेंट और अन्य सभी स्थानों सहित विभिन्न स्थानों पर अन्नप्रसादम वितरण भी सात सितंबर को दोपहर तीन बजे से बंद कर दिया जाएगा। भक्तों के लिए अन्नप्रसादम गतिविधि आठ सितंबर को सुबह0 8:30 बजे से फिर से शुरू होगी।

टीटीडी ने श्रद्धालुओं से किसी भी असुविधा से बचने के लिए तिरुमला की अपनी तीर्थयात्रा की योजना तदनुसार बनाएने का आग्रह किया है।

 

Next Post

सिफ्ट कौर समरा ने ओलंपिक स्पर्धाओं में भारत को दिलाया छठा सीनियर स्वर्ण पदक

Wed Aug 27 , 2025
शिमकेंट, (वार्ता) ओलंपियन सिफ्ट कौर समरा ने कजाखस्तान के शिमकेंट में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन्स (3पी) स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर अपना पहला एशियाई खिताब हासिल किया। महिलाओं की 3पी फाइनल में सिफ्ट ने अपने अनुभव और खासकर स्टैंडिंग पोज़िशन में […]

You May Like