वन विभाग ने कुए से पकड़ा मगरमच्छ, चंबल नदी में छोड़ा

पिपलियामण्डी। गांव गर्रावद में वन विभाग ने कुए से एक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया, जिसे चम्बल नदी में छोड़ा। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि 11 बजे करीब बूढ़ा चौकी अन्तर्गत गांव गर्रावद में तालाब के पास स्थित बंशीलाल सेन के कुए में मगरमच्छ दिखने की सूचना पर वन विभाग के सुनील जैन, मयूरराजसिंह चौहान, जतीन देशपांडे, कादर गोंदिया आदि पहंुचे, 15 मिनट की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया। जिसे सुबह संजीत स्थित चंबल नदी में छोड़ा। मगरमच्छ करीब 5 फिट का था, जो करीब 85 किलो वजनी था।

Next Post

नाबालिग समेत चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार 

Sun Jan 5 , 2025
भोपाल, 5 जनवरी. गांधी नगर इलाके में किराना दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब दस हजार रुपये कीमत का माल बरामद हुआ है. अन्य वारदातों को लेकर चारों आरोपियों […]

You May Like

मनोरंजन