नाबालिग समेत चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार 

भोपाल, 5 जनवरी. गांधी नगर इलाके में किराना दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब दस हजार रुपये कीमत का माल बरामद हुआ है. अन्य वारदातों को लेकर चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार राहुल बूलचंदानी (35) सनातन परिसर सीटीओ बैरागढ़ में रहते हैं. वह गांधी नगर स्थित गणेश मंदिर के पास किराना दुकान चलाते हैं. तीन जनवरी को उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर गुटखा, सिगरेट समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. उसके बाद संदेही महादेव चिढ़ार, मिलिंद गुरुदेव, किरण सिंघारे और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया. सभी आरोपी हाई स्कूल के पीछे गांधी नगर के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दुकान से चोरी किया गया सामान और ताला तोडऩे वाला औजार जब्त कर लिया है.

Next Post

इंस्पेक्टर के सूने आवास से 20 लाख के जेवरात चोरी 

Sun Jan 5 , 2025
घटना के समय शासकीय आवास पर था परिवार इलाके में लगे सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध बदमाश भोपाल, 5 जनवरी. राजधानी के कोलार रोड स्थित एक इंस्पेक्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 20 लाख रुपए कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए. घटना के समय पूरा […]

You May Like

मनोरंजन