गांधी जयंती पर कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

जबलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज शहर के टाउन हॉल में कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने पहुंचकर बापू को याद किया। टॉउन हॉल कैंपस में जितनी बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे, उतने ही भाजपा के नेता ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस ने प्रतिमा स्थल पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया। उसके पश्चात पौधा रोपण टाऊन हॉल में किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता दिनेश यादव, पूर्व विधायक संजय यादव, टीकाराम कोष्टा आदि उपस्थित थे। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सत्य और अहिंसा को स्वाधीनता आंदोलन की ढाल बनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर आज उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। गांधी जी रामराज्य चाहते थे, उन्होने ने कहां था कि कांग्रेस को अब समाप्त कर देना चाहिए। उनका सिंद्धात समरसता था, भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्यय के आदर्शों

पर चलते हुए उसी राह पर चल रही है, जैसा महात्मा गांधी चाहते थे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, महापौर जगत बहादुर सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

रघुवंशी समाज ने किया शस्त्र पूजन, 51 पौधे रोपे 

Thu Oct 2 , 2025
उदयपुरा। अखिल भारतीय अखंड क्षत्रिय रघुवंशी महापरिषद के नेतृत्व में उदयपुरा नगर स्थित रघुवंशी भवन पर समाज का भव्य जिला स्तरीय शस्त्र पूजन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सनातनी क्षत्रिय परंपरा के अनुरूप सर्वप्रथम भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर समाज बंधुओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में समाज के […]

You May Like