सफाई कामगार वर्ग को सामाजिक न्याय की मंजिल तक पहुंचाएंगे : जयराज

ग्वालियर। सत्ता वापसी होने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शोषित पीड़ित वंचित सफाई कामगार वर्ग को सामाजिक न्याय की मंजिल तक अवश्य ले पहुंचाया जाएगा।

उक्त कथन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सफाई कामगार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयराज चौहान ने आज कांग्रेस कार्यालय पर अपने प्रथम नगर आगमन पर हुए स्वागत समारोह में खुले मंच से कही।

वहीं प्रकोष्ठ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दीपक खरे ने बाल्मिकी समाज को अन्य जाति समुदायों की भांति सत्ता में आने के लिए विधायक पार्षदों के टिकटों की खुलकर मांग करते हुए सफाई कामगारों के हित में प्रदेश भर में सघन अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष महेश मदुरिया ने भी भाजपा सरकार की अघोषित इमरजेंसी में पनप रहे शोषण अत्याचार से मुक्ति के लिए अब कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए मिलजुलकर प्रदेश में सरकार बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ केके चौहान नीर ने सफाई सर्वेक्षण के नाम पर सफाई कामगारों को अनावश्यक रूप से परेशान करने जैसी हरकतों को बंद करते हुए सफाई कर्मचारी समस्या सर्वे की मांग प्रदेश की भाजपा सरकार से की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी देवीसिंह पहलवान ने भी कर्मचारी हित में सिर्फ नियम अनुसार काम लेने की बात मजबूती से रखी।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत बाल्मिकी समाज के प्रथम सांसद स्वर्गीय कन्हैया लाल बाल्मीकि जी एवं महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। आभार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमेश मोरे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नवाब उस्मानी, करन सिंह खरे देबू खरे हितेंद्र कुमार मनोज वाल्मीकि विजय सिंह संतोष पाल मिलन कल्लू खान दोंडारिया अर्जुन आर्यन, राकेश सिमरत अशोक अमर प्रितम अजब सिंह गजेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Next Post

मनरेगा के नाम और स्वरूप में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun Dec 21 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के नाम और स्वरूप में किए गए बदलाव के विरोध में आज रविवार को भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में गांधी जी की प्रतिमा, मिंटो हॉल (पुरानी विधानसभा) के सामने जोरदार विरोध […]

You May Like