रेखा और सारिका को पदोन्नति, मुकेश-यमल को मिला दायित्व; मानवाधिकार संरक्षण के लिए एकजुट हुआ संगठन

सारनी। प्रत्येक पदाधिकारी को 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया,अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक ओल्ड ई-23 शॉपिंग सेंटर, सारनी स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने की।

 

बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी की टीम में रेखा मस्की को जिला मंत्री तथा सारिका वरदाहे को जिला उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं मुकेश सोनी को जिला संगठन मंत्री और यमल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष ने प्रत्येक पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। संगठन नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाकर मानव अधिकार संरक्षण की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

सीएम की 5 बड़ी घोषणाएं: सरसों को भावांतर का कवच, उड़द पर बोनस और चना-मसूर-तुअर की एमएसपी पर खरीद

Mon Feb 23 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्तमान में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को सदन में कृषक कल्याण वर्ष 2026 पर वक्तव्य देते हुए किसान कल्याण के लिये प्रमुख 5 फसलों के लिये घोषणाएँ की। इससे किसानों का सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास होगा। भावान्तर योजना में लाया जायेगा […]

You May Like