जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत जमुनिया निवासी एक महिला को दहेज लोभी बुलट न देने पर प्रताडि़त करने लगे। इतना ही नहीं उसे ताने मारते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई भी करते रहे। जब उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर पति, सास, ससुर समेत साले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को लखन चौधरी 56 वर्ष निवासी जमुनिया सकरा पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी पिंकी उर्फ कुसुम चौधरी की शादी 28 अप्रैल 2018 को राहुल चौधरी निवासी शंकर नगर माढ़ोताल के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुयी थी उसने अपनी सामर्थता के अनुसार दान दहेज गृहस्थी का सामान, सोना चांदी हीरो डीलक्स मोटर सायकल दी थी.
जिससे बेटी की सुसराल वाले नाराज हो गये कि बुलट मोटर सायकल चाहिये, इसी बात को लेकर उसकी बेटी को ताने मारकर मानसिक रूप से परेशान करते थे जिसके बारे में उसकी बेटी ने बताया था उसने पारिवारिक स्तर पर बेटी के ससुराल वालों के साथ आपसी समझौता करवा दिया था लेकिन कुछ समय बाद बेटी का सुसर मुन्ना चौधरी, सास सरस्वती चौधरी, पति राहुल चौधरी देवर छोटू चौधरी उसकी बेटी परेशान करने लगे, बेटी के साथ मारपीट कर एवं दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करने लगे। 9 मई को दामाद राहुल चौधरी उसकी बेटी पिंकी उर्फ कुसुम चौधरी एवं छोटी बच्ची देवांसी 2 वर्ष को घर से निकाल दिया इसके बाद वे बेटी मानसिक रूप से परेशान है और सदमे में रहने लगी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित दहेज लोभियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
