शक्कर में मजबूती, खाद्य तेलों में तेजी, दलहन घटे, दाल -चावल यथावत

इंदौर, 06 जनवरी (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में खरीदी से मजबूती बताई गई। खाद्य तेलों में मांग कमी से भाव नीचे रहे। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही। दलहनों में मिश्रित रंगत रही। आज तुअर घटकर बिकी। दालों में मांग रही। चावल में कामकाज सामान्य बताया गया।

किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में पूछपरख सुधार से मजबूती लिए बताई गई । आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ ऊंचा होकर बिका। खोपरा बूरा तथा हल्दी में मांग रही।

तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में लिवाली से सोयाबीन रिफाइंड तेजी लिए रहा। तिलहन में उठाव से सोयाबीन में मजबूती दर्ज की गई। सरसों में लिवाली बताई गई।

दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज नरमी लिए बताया गया। आज तुअर 200 रुपये सस्ती बिकी। दाल में भाव बने रहे। चावल में लिवाली से भाव स्थिरता लिए बताए गए।

Next Post

सोना-चांदी में उछाल

Mon Jan 6 , 2025
इंदौर, 06 जनवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा उछाल लिए बताई गई। आज चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2645 डालर व चांदी 3030 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 79300 […]

You May Like